
ESIC Assistant Professor Vacancy 2025: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC), जो श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन आता है, ने सहायक प्रोफेसर के 287 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती ESIC PGIMSRS और मेडिकल कॉलेजों में शिक्षण के लिए आयोजित की जा रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
ESIC Assistance Professor Vacancy 2025 पोस्ट का नाम और पद विवरण
सहायक प्रोफेसर (Assistant Professor):
- कुल पद: 287
- जनरल (सामान्य): 115
- ओबीसी: 94
- एससी: 36
- एसटी: 22
- ईडब्ल्यूएस: 20
महत्वपूर्ण तिथियां
- अधिसूचना जारी होने की तिथि: 13 दिसंबर 2024
- आवेदन की अंतिम तिथि: 31 जनवरी 2025 (सामान्य क्षेत्र)
- विशेष क्षेत्र: 7 फरवरी 2025
भर्ती का हाइलाइट
भर्ती संगठन | कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) |
---|---|
पद का नाम | सहायक प्रोफेसर |
आवेदन मोड | ऑफलाइन |
वेतनमान | ₹67,700 – ₹2,08,700/- प्रति माह |
आयु सीमा | 40 वर्ष |
चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण |
ESIC Assistance Professor Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव
चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए: संबंधित क्षेत्र में MD/MS/DNB डिग्री और 3 वर्षों का अनुभव।
दंत चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए: MDS डिग्री और 3 वर्षों का शिक्षण अनुभव।
गैर-चिकित्सा उम्मीदवारों के लिए: संबंधित विषय में मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के साथ 3 वर्षों का अनुभव।
आयु सीमा
अधिकतम आयु सीमा: 40 वर्ष। आरक्षित श्रेणियों को आयु में छूट दी जाएगी।
आवेदन शुल्क
श्रेणी | शुल्क |
---|---|
सामान्य/OBC/EWS | ₹500/- |
SC/ST/PwBD/महिला/पूर्व सैनिक | निशुल्क |
शुल्क का भुगतान डिमांड ड्राफ्ट (DD) के माध्यम से करें।
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन साक्षात्कार, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर होगा।
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
- स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री प्रमाण पत्र
- अनुभव प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी